फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय दइया, अम्मा बउआ चले गए, अब हम का करिबै

विज्ञापन
दादी व पौत्र के शवों के आने पर मोहल्ले में बैठीं गमगीन महिलाएं। - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर। कस्बे के बलराम नगर मोहल्ला निवासी कार सवार एक परिवार रविवार रात कन्नौज गुरसहायगंज में लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे दोनों शवों पर परिजन हाय दइया, अम्मा बउआ चले गए, अब हम का करिबै कहकर रोते-बिलखते दिखे, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। करीब एक घंटे के बाद शव का अंतिम संस्कार गंगा तट पर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बलराम नगर मोहल्ला निवासी सोनू पुत्र गिरीश सविता, मां शकुंतला (55), पत्नी पूजा, चार वर्षीय पुत्री आयुषी, दो वर्षीय पुत्र आयुष व भाई रोहित संग रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन रूबी की ससुराल फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज के गांव झप्पी में है। बहन रूबी की सास की मौत की सूचना पर वह परिवार संग बहन के घर गमी में गए थे। रविवार देर रात वापसी के दौरान जलालाबाद गुरसहायगंज के समीप उनकी कार और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। इसमें मां शकुंतला, मासूम दो वर्षीय पुत्र आयुष और कार चालक अजीत कुमार निवासी मोहम्मदपुर, जमालपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि पत्नी पूूजा, परिवार की साधना पत्नी आदित्य, पुत्री आयुषी, भाई रोहित और राजेश पुत्र लालू घायल हो गए। वहीं कन्नौज जिला अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम होने के उपरांत दोपहर बाद दो शव बलराम नगर पहुंचे जबकि तीसरा शव मोहम्मपुर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। करीब एक घंटे बाद परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार गंगा तट पर कर दिया।
दुर्घटना में इकलौता चिराग बुझा
बिल्हौ। मां और बेटे की दुर्घटना में मौत से बेसुध सोनू और उनकी पत्नी पूजा के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। शवों के घर पहुंचते ही दोनों कई बार रोते-रोते बेसुध हो गए। रोते-रोते दंपति के मुंह से यहीं निकल रहा था कि अम्मा और बउआ दोनों छोड़ के चले गए, अब हम का करिबै। परिजनों ने बताया कि सोनू के पिता गिरीश की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में एक भाई और बहन अभी कुंवारी है जिसकी पूरी जिम्मेदार सोनू पर ही है। इसके अलावा एकाएक हादसे से परिवार गम में है पड़ोसियों के आंसू भी नहीं थम रहे हैं। सोनू पैतृक काम कर ही परिवार का भरण पोषण करते हैं। घटना में इकलौते बेटे की सुध आते ही मां पूजा की हालत बिगड़ने लगती है।

शकुंतला का फाइल फोटो - फोटो : DEHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें