फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सलियों से गांजा लाकर बेचने वाला गिरफ्तार, साढे़ तीन लाख रुपये व 5.7 किलो गांजा बरामद

Mon, 14 Sep 2020 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सलियों से गांजा खरीदकर शहर में सप्लाई करने वाले तस्कर को पनकी पुलिस ने भौंती बाईपास से दबोच लिया। उसके पास से साढे़ तीन लाख रुपये नगद व 5.7 किलो गांजा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पनकी एसओ अतुल सिंह, इंडस्ट्रियल एरिया चौकी इंचार्ज अमित तिवारी इनामी बदमाश की तलाश में भौंती बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को देख एक युवक भागने लगा।

पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बाबा नगर नौबस्ता निवासी श्याम दीक्षित बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा बेचकर जा रहा था। उसने यह भी बताया कि वह छत्तीसगढ़ के नक्सलियों से  गांजा खरीदकर लाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें