कानपुर। भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश शुक्रवार को महानगर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय में 17 जिलों के पदाधिकारियों की बैठक में एसआईआर को लेकर मतदाताओं की शत-प्रतिशत सहायता के लिए निर्देशित किया। पार्टी के सभी जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि हर बूथ पर मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्प डेस्क जरूर स्थापित हों ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके।
शिव प्रकाश कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 नवंबर को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के उपरांत बूथ समितियां अपनी-अपनी बैठकों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की गहन समीक्षा अवश्य करें। इस राष्ट्रव्यापी अभियान में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए, इसकी चिंता हर कार्यकर्ता को करनी चाहिए। इस माैके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, रामकिशोर साहू, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, देहात जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, अनूप अवस्थी आदि माैजूद रहे।