फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झींझक आबादी से 24 अक्तूबर तक नहीं गुजरेंगे भारी वाहन

Sun, 19 Oct 2025 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। त्योहार को लेकर बाजार में भीड़ बढ़ी है। सड़क सुरक्षा को देखते हुए झींझक में नहर पुल से भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है। 24 अक्तूबर तक भारी वाहन झींझक कस्बा के अंदर की मुख्य सड़क होते हुए आबादी के बीच से नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

झींझक चौकी पुलिस ने शनिवार को नहर पुल से वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। चौकी प्रभारी भरद्वाज पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने चालकों के साथ स्थानीय लोगों को भारी वाहनों के पुल से न गुजरने व किए गए रूट डायवर्जन की जानकारी दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि त्योहार में भीड़ बढ़ी है। सड़कों पर बाजार सजा हुआ है। किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। बताया कि रसूलाबाद से सिकंदरा की और जाने वाले भारी वाहन रूरा रोड से होते हुए नासरसेड़ा अंडरपास से खानपुर रोड से निकलेंगे। वहीं, सिकंदरा से रसूलाबाद की और जाने वाले वाहन कंचौसी रोड से होते हुए रसूलाबाद की और जाएंगे। बताया कि यह व्यवस्था 24 अक्टूबर तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें