फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, स्लीपर बस बेकाबू होकर पलटी, 20 यात्री घायल

Tue, 18 Aug 2020 09:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली से लखनऊ जा रही स्लीपर बस मंगलवार सुबह ठठिया क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में परिचालक समेत 20 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। परिचालक समेत तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


 दिल्ली से करीब 45 यात्रियों को लेकर स्लीपर बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से लखनऊ जा रही थी। ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के पास बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

मौके पर पहुंचे सीओ दीपक दुबेे, कोतवाल इंद्रपाल सरोज, थानाध्यक्ष राजकुमार ने यात्रियों को बाहर निकलवाया। हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए। इसमें बस के परिचालक जालौन के रमपुरा निवासी मनीष (20) पुत्र राधामोहन, यात्री भरतपुर राजस्थान निवासी मुश्ताक पुत्र नवाब, इंदिरानगर लखनऊ निवासी आदित्य श्रीवास्तव, सेक्टर-61 नोएडा निवासी सिद्धांत, औरैया निवासी सौरभ, दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी बालचंद्र, दिल्ली के हेंमत, मुस्तरू, राशिद, रमनघई, आरजू, पवन वर्मा, ज्ञानदास को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मनीष, मुश्ताक और आदित्य की हालत गंभीर बताई गई है। एआरटीओ संजय कुमार झा ने स्लीपर बस के कागजों की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें