फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के पॉजिटिव होने के दावे की एसडीएम ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सोशल साइट पर वायरल हुए सिपाही के वीडियो के मामले की एसडीएम सदर ने भी जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल पहुंच कर एसडीएम ने सैंपल लेने वाले लैब में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ कर रजिस्टर चेक किया। इसके बाद सीएमएस से भी जानकारी की। उन्होंने बताया कि जल्द जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद निवासी 50 वर्षीय श्याम बाबू पुलिस लाइन कन्नौज में सिपाही के पद पर तैनात हैं। बीते कुछ दिनों से श्याम बाबू का सोशल साइट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें श्यामू बाबू बता रहे हैं कि वह छुट्टी लेकर घर गए थे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने फोन कर उन्हें पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।
जबकि उन्होंने जिला अस्पताल में चार जुलाई को सिर्फ कोरोना जांच का फार्म भरा था। बगैर जांच कराए ही वह लौट आए थे। डीएम राकेश कुमार के निर्देश पर सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं एसडीएम सदर अपूर्वा यादव ने भी मामले की जांच शुरू की है। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

यहां उन्होंने लैब में तैनात सैंपल लेने वाले और पंजीकरण करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके अलावा जिला अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए। सीएमएस डा. शक्ति वसु से भी उन्होंने जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें