फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से 100 यात्रियों से भरी बस पलटी, 59 यात्री घायल

Thu, 03 Sep 2020 12:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को सौरिख क्षेत्र के सलेमपुर गांव के सामने टायर फटने से स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 59 यात्री घायल हो गए, इसमें 19 को गंभीर हालत में यूपीडा व एनसीसी टीम ने तिर्वा मेडिकल कालेज भिजवाया।
विज्ञापन


बिहार प्रदेश के पश्चिमी चंपारन जिले के बेतिया से भवानी ट्रैवल्स की स्लीपर बस 100 से अधिक यात्रियों को लेकर दिल्ली के आनंद बिहार जा रही थी। ग्राम सलेमपुर के सामने बस के अगले पहिया का टायर फट गया। इससे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। चालक और परिचालक बस से कूदकर भाग निकले। सूचना पर यूपीडा व एनसीसी पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और शीशे तोड़कर यात्रियों को बस से निकाला। गंभीर रूप से घायल 19 यात्रियों को तिर्वा मेडिकल कालेज भिजवाया। करीब 40 यात्रियों को मामूली चोटें आईं थीं।
विज्ञापन


बस हादसे में यह यात्री हुए घायल
हादसे में चैकटिया थाना भंजोली निवासी बीकराम पुत्र सुदामाराम, मुकेश राम पुत्र वीर बहादुर, ग्राम पुनिया विशनपुर निवासी रामबाबू पुत्र दरोगा सहाय, ग्राम मुरला निवासी राजा हुसैन पुत्र मुलाजिव, ग्राम हीदा पाकोर निवासी शेख मोहम्मद पुत्र भोले मिया, ग्राम रेडिहा राय टोल निवासी रिजवान आलम पुत्र नजीर अंसारी, ग्राम चंपारण निवासी मोहम्मद साहब आलम पुत्र मजहर मिया, ग्राम चैकटिया निवासी ओमप्रकाश पुत्र राजेंद्र, ग्राम हुमरी निवासी जवार अंसारी पुत्र हुसैन अंसारी, ग्राम गड़िहारी निवासी विकास कुमार पुत्र अनिरूद्ध, ग्राम सरिया निवासी रमेश कुमार पुत्र लकुन्डू रावत, ग्राम कुसुतर कईन निवासी नजीर आलम व सुल्तान आलम, ग्राम गुमड़ी बिहार निवासी जफर अंसारी व जाकिर हुसैन, ग्राम कसूरवा टोला निवासी पूनम देवी पत्नी किशोरी लाल व किशोरीलाल पुत्र राहुल, ग्राम जोपटिया निवासी राजेंद्र राम पुत्र दूदरराम व ग्राम शीशयापुरा निवासी कुंदन कुमार पुत्र रामअवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हुए।

हादसे के बाद बस की बैटरी में लगी आग
यूपीडा व एनसीसी पेट्रोलिंग टीमें यात्रियों को बाहर निकल रही थीं उसी समय बस के अंदर लगी बैटरी फट गई और उसमें आग लग गई। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। एनसीसी टीम के श्याम सिंह, प्रदीप कुमार, नीलेश, गिरेंद गिरि व यूपीडा टीम के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, नामवर सिंह मिट्टी व पानी डालकर आग पर काबू किया।

पिकअप से भिजवाए गए घायल
हादसे की सूचना पर तीन एंबुलेंस ही मौके पर पहुंचीं, इससे कुछ ही घायलों को अस्पताल भिजवाया जा सका। दर्द से तड़पते अन्य घायलों को देखकर थानाध्यक्ष विजय बहादुर वर्मा ने जाम में फंसी एक पिकअप निकलवाई और उससे घायलों को तिर्वा मेडिकल कालेज भिजवाया। तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार सीएमएस डा. दिलीप सिंह के निर्देश पर तत्काल घायलों का इलाज शुरू कराया गया।

जाम में फंसे कई वाहन
स्लीपर बस एक्सप्रे-वे पर बीचों-बीच पलट गई जिससे जाम की स्थिति बन गई। बस में सवार यात्री भी सड़क पर ही बैठ गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे सीओ शिवकुमार थापा, थानाध्यक्ष विजय बहादुर वर्मा ने हाइड्रा को बुलाकर क्षतिग्रस्त बस को हाइवे से हटवाया। तब जाकर यातायात व्यवस्था सुचारु हुआ।
विज्ञापन

दर्द के साथ भूख और प्यास से परेशान हुए यात्री
घायलों को तिर्वा मेडिकल कालेज भिजवाने के बाद शेष यात्रियों को यूपीडा वाहनों से सौरिख कट पर लाया गया। यहां से सभी को गंतव्य तक भिजवाने का आश्वासन दिया गया था। कई घंटे बाद कड़ी धूप व गर्मी के कारण दर्द से कराह रहे यात्री भूख व प्यास से परेशान रहे। बच्चे ज्यादा परेशान दिखे। प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था न होने पर यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य रवाना हो गए।

दो से ढाई हजार प्रति सवारी लिया किराया
मोतिहारी के ग्राम इंद्रमांछी निवासी अख्तर अंसारी पुत्र मोहम्मद रफीक असांरी, रमजान अंसारी पुत्र शहाबुद्दी अंसारी, अवधेश दास पुत्र मोहनदास ने बताया कि सभी लोग गुड़गांव में मजदूरी करने जा रहे थे। ट्रैवल्स एजेंसी वालों ने प्रति सवारी 1800 किराया बताया था लेकिन बस में बैठने के बाद दो हजार से ढाई हजार रुपये लिए गए।

हादसे से दस किलोमीटर पहले पी थी शराब
बेतिया जिला पश्चिमी चंपारन निवासी ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल ने बताया कि हादसा होेने से दस से 15 किलोमीटर पहले थाना तालग्राम के पास बस खड़ी कर चालक ने शराब व गांजा का सेवन किया था। यात्रियों ने विरोध किया लेकिन चालक, परिचालक नहीं माने। नशा करने के बाद चालक बस को दौड़ाने लगा। इस पर भी यात्रियों की चालक परिचालक से कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें