कानपुर में बारिश की वजह से बैंक की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिसकर्मियों ने एनाउंसमेंट कर लोगों से जर्जर मकान खाली करने की अपील की। जर्जर मकानों पर नोटिस भी चस्पा की।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मौसम विभाग की तरफ से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसके मद्देनजर नगर निगम व केडीए के अफसरों से समन्वय स्थापित किया गया है। जर्जर मकानों को खाली कराने की जद्दोजहद शुरू की गई है।
पुलिस ने अपने स्तर से ऐसे चिन्हित किए गए मकानों में नोटिस चस्पा की है। अब तक करीब सौ मकानों पर नोटिस लगाई जा चुकी है। वहां रह रहे लोगों से अपील की गई है मकानों में न रहें। सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
बारिश में बैंक की दीवार ढहने से दो की मौत, दो घायल
आपको बता दें कि बड़ा चौराहा स्थित इंडियन बैंक (पहले इलाहाबाद) की दीवार का कुछ हिस्सा बुधवार दोपहर को बारिश के दौरान भरभराकर गिर गया। हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए, इनमें एक की हालत गंभीर है। ये लोग बारिश से बचने के लिए दीवार के किनारे खड़े थे।