फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बिगड़ा, ओले की संभावना

Mon, 09 Mar 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात बारिश शुरू होने के साथ ही मौसम फिर बिगड़ गया। इस पूरे हफ्ते मौसम खराब रहने का अनुमान है। 15 मार्च तक बारिश-ओले के साथ धूप-छांव बनी रहेगी।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के अनुसार 13 मार्च को भारी बारिश की संभावना है। इस हफ्ते ठंड भी बढ़ेगी।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि मौसम शिफ्ट होने और पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश-ओले का मौसम बना है।
विज्ञापन


9 मार्च को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और ओले पड़ सकते हैं। 10 से 12 मार्च तक बदरी और तेज हवाओं के साथ धूप छांव बनी रहेगी। 13 मार्च को प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस बीच पहाड़ों पर बर्फ गिर गई तो ठंड भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें