फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 10 बजे के बाद चल रही लू, झुलसा रही तपिश

Sat, 25 Apr 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। जिले में चिलचिलाती धूप और लू का प्रकोप लगातार जारी है। दिन-प्रतिदिन बढ़ते तापमान और गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। शुक्रवार सुबह 12 बजे के करीब जिले का पारा 42 डिग्री के करीब रहा। दिन भर गर्म हवाएं चलने और झुलसा देने वाली तपिश से लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

सुबह 10 बजते ही लू चल रही है। गर्म हवा के थपेड़ों के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर होते-होते आसमान से आग बरसने का एहसास होने लगता है। शुक्रवार को शाम ढलने के बाद भी तपिश कम नहीं हुई। जिससे लोगों को देर रात तक बेचैनी झेलनी पड़ी। लू के थपेड़ों के चलने से खेती किसानी का कार्य रुक गया है।
किसान खेतों में न के बराबर काम करते नजर आए। वहीं बाजारों में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक, नींबू पानी और गन्ने के रस का सहारा लेते नजर आए। लोगों का कहना है कि तापमान का अभी से यह हाल है तो मई-जून में गर्मी और अधिक विकराल रूप ले सकती है। इससे जनजीवन और अधिक प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें