फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह छिटपुट बारिश, दोपहर को निकली तेज धूप

Tue, 16 Jun 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार भोर मौसम के बदले मिजाज से जिले के कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हुई, जिससे सुबह का माहौल खुशनुमा हो गया। वहीं दोपहर को निकली तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन


 फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों ने बदली छाए रहने व छिटपुट बारिश की संभावना जताई है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 39.04 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान करीब 25.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम आर्द्रता करीब 73 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 33 फीसदी दर्ज की गई। हवाओं का रुख पश्चिमी रहा। फिलहाल आने वाले दिनों में बदली छाई रहने व छिटपुट बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें