फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल

Sun, 24 May 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को चिलचिलाती धूप ने जिलेवासियों को बेहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों ने धूल भरी हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं दिन के समय आसमान साफ रहने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को जिले में सुबह से निकली चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। करीब 10 बजते-बजते ही गर्मी का आलम इस कदर रहा कि धूप झुलसा देने वाली रही, जिससे सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।

वहीं, अधिकतर लोग अंगौछा, तौलिया आदि से तेज धूप से बचाव करते दिखे। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव में बैठे नजर आए।

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान करीब 26.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमीं हवाएं चलने से गर्म लू का प्रकोप बना हुआ है। फिलहाल दिन के समय आसमान साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें