फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडप में फेरे लेने जा रहा था छोटा भाई, बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत की खबर सुन छोड़े फेरे

Fri, 21 Feb 2020 09:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयमाल पड़ने के बाद छोटे भाई की बरात से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। भाई की मौत की सूचना मिली तो जयमाल के बाद शादी की रस्में रोक दी गईं। दूल्हा घटना स्थल पहुंचा और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित परिजनों ने फैक्टरी के बाहर हंगामा किया। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने कार्रवाई की बात कहकर शांत कराया। ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। अचलगंज थाना क्षेत्र के गयादीनखेड़ा मजरे तारगांव निवासी संतोष लोधी (30) पुत्र जयराम पेशे से ट्रक चालक था।

 

शादी के मंडप से उठकर आया भाई एवं मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को उसके छोटे भाई संदीप की बरात करीब दस किमी दूर स्थित सदर कोतवाली के चांदपुर गांव निवासी कमल के घर गई थी। कमल की बेटी पिंकी से शादी होनी थी। दूल्हे संदीप का बड़ा भाई भी बरात के साथ ही कन्या पक्ष के दरवाजे पहुंचा था। अगवानी व जयमाल के बाद सभी बरातियों ने खाना खाया।

देर रात करीब 1 बजे संतोष, घर में केवल महिलाएं ही होने से सुरक्षा और परिवार का हालचाल लेने के लिए बाइक से घर जा रहा था। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र में प्लाईवुड फैक्टरी के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने संतोष की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संतोष सिर के बल सड़क पर जा गिरा।

 
विज्ञापन

भाई की मौत की खबर सुन फेरे छोड़ भागा छोटा भाई - फोटो : अमर उजाला
हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हड़कंप के बीच अधिकतर बराती और परिवार के लोग घटनास्थल पहुंच गए। संतोष का शव देख परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया और जाम लगाने का भी प्रयास किया। दारोगाखेड़ा चौकी प्रभारी लोकनाथ गुप्ता व अजगैन कोतवाल अरविंद सिंह ने ट्रक चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बड़े भाई संतोष की मौत से बेहाल छोटे भाई संदीप ने फेरे लेने के लिए मंडप में बैठने के बजाए घटना स्थल पहुंचा और इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस गया। हादसे को देखते हुए लड़की पक्ष ने भी शादी की बाकी रस्में पूरी करने की जिद नहीं की। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें