फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक और कैमरामैन भिड़े, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 21 Feb 2020 09:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कैमरामैन से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में फिल्म कैलाशी की शूटिंग के दौरान रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सेट पर नशे में धुत कैमरामैन और निर्देशक के बीच मारधाड़ होने लगी। कलाकारों ने मामले को शांत कराया। पुलिस के पहुंचने पर कैमरामैन ने कार का शीशा तोड़कर खुद को घायल कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने कैमरामैन को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है। एसपी के आदेश पर शूटिंग स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। एनएम प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और द लार्ड कृष्णा टेली फिल्मस के बैनर तले फिल्म कैलाशी की शूटिंग गुरुवार से महादेवी घाट पर शुरू हुई है।
 
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब 11 बजे कलाकार शूटिंग कर रहे थे। तभी कैमरामैन हिमल मेहता पुत्र हरेश मेहता निवासी बी/205 महेंद्र पैलेस, पंडित दीनदयाल नगर, मस्जिद जवल, बसई रोड थाणे महाराष्ट्र ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। फिल्म निर्देशक स्वामी प्रपन्नाचार्य पुत्र शिवकुमार तिवारी निवासी कनक बिहार कलोनी किला बाग सीतापुर थाना कर्वी चित्रकूट धाम ने मना किया।

इस पर कैमरामैन ने इनसे मारपीट कर दी। कलाकारों ने मामले को शांत कराया। शूटिंग सेट पर विवाद की जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक जसवंत सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर कैमरामैन हिमल मेहता ने पास में खड़ी कार के शीशे में तेजी से हाथ पटक दिया। इससे वह घायल हो गए।

पुलिस ने हिमल मेहता को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है। फिल्म निर्देशक प्रपन्नाचार्य ने बताया कि हिमल मेहता नाम का व्यक्ति शूटिंग के दौरान काम मांगने आया था। काम न देने पर वह हंगामा करने लगा। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सेट पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें