फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: साइबर ठगों की प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्यकर्मी ने दी जान, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, जांच शुरू

Wed, 22 Jan 2025 12:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: थाना कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों की प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्यकर्मी ने जान दे दी। उसका शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने कहा कि पुलिस और साइबर सेल में शिकायत की गई, लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में साइबर ठगों की प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्यकर्मी ने मंगलवार रात घर के बाथरूम में मफलर से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, साइबर ठग एक साल से ब्लैकमेल कर रहे थे। इससे वह कई दिनों से परेशान थे।

विज्ञापन

मंगलवार रात थाना कोतवाली क्षेत्र के छैराहा स्थित घर में स्वास्थ्य विभाग में बढ़पुरा ब्लॉक में संविदा पर प्रोग्राम मैनेजर के पद पर काम कर रहे प्रशांत शर्मा (37) मूल निवासी नटहोली वाह जिला आगरा ने मफलर का फंदा लगाकर जान दे दी।

शव फंदे पर लटका मिला
बेटे अथर्व (11) ने पिता का शव फंदे पर लटका देखा, तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजन प्रशांत को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी परिजनों ने पुलिस और स्टाफ के लोगों को दी।

सारा सिस्टम हैक कर रखा था
प्रशांत की भांजी दीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि मामा से एक वर्ष से लगातार साइबर ठग न्यूड वीडियो भेजकर उनको ब्लैकमेल कर रहे थे।  उसने उनका सारा सिस्टम हैक कर रखा था। उनके ईमेल, फोन पे, बैक अकाउंट सब कुछ हैक कर लिए थे। कई बार उन लोगों ने उनसे पैसे ठगे भी।
विज्ञापन

यह करना ही मुनासिब समझा
इस वजह से उन पर कर्जा भी हो चुका था। पुलिस और साइबर सेल में शिकायत की गई, लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। इससे शायद उन्होंने यह करना ही मुनासिब समझा। पिता नत्थी लाल ने बताया साइबर फ्रॉड वाले उसको ब्लैकमेल कर रहे थे। परिवार में सभी को यह बात पता थी। हमने भी कई बार अपने बेटे को रुपये भेजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें