फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धर्मेंद्र यादव बोले- विधायक का जेल में इलाज नहीं, प्रदेश में हो रहे फर्जी एनकाउंटर, बुलडोजर पर कही ये बात

Wed, 22 Jan 2025 11:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Farrukhabad News: सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह बुलडोजर और एन्काउंटर की सरकार है। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद बुलडोजर पर अंकुश लगा है। प्रदेश भर में फर्जी एनकाउंटर चल रहे हैं। सरकार का ध्यान कानून व्यवस्था सही करने पर नहीं बल्कि विपक्षियों को सताने पर है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जेल में बंद पूर्व सांसद और फूलपुर के विधायक रमाकांत यादव को प्रोटोकाल नहीं मिल रहा है। उनके दांत में काफी दिक्कत है। इलाज के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। यह एन्काउंटर और बुलडोजर की सरकार है। प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं।

विज्ञापन

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव सेंट्रल जेल में करीब 50 मिनट तक रुके। उनके साथ जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और रमाकांत यादव की पैरवी कर रहे सपा नेता भी थे। जेल से बाहर आने पर सांसद ने कहा कि रमाकांत बड़े नेता हैं। उन्हें जेल में प्रोटोकाल नहीं मिल रहा है। दांत में दर्द है, मगर सही से इलाज भी नहीं है। खानपान में भी परेशानी पैदा की जा रही है। अदालत पर भरोसा है।

प्रदेश भर में चल रहे हैं फर्जी एनकाउंटर
अधिकांश मुकदमों में जमानत हो चुकी है। एक सवाल पर कहा कि यह बुलडोजर और एन्काउंटर की सरकार है। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद बुलडोजर पर अंकुश लगा है। शामली में हुए एनकाउंटर की जानकारी नहीं है। प्रदेश भर में फर्जी एनकाउंटर चल रहे हैं। सरकार का ध्यान कानून व्यवस्था सही करने पर नहीं बल्कि विपक्षियों को सताने पर है।
विज्ञापन

क्राइम ब्यूरो के डाटा से होता है खुलासा
उन्होंने कहा कि सबसे अधिक महिलाओं पर अपराध हो रहे हैं। यह क्राइम ब्यूरो के डाटा से खुलासा होता है। मोहम्मदाबाद में फर्जी तरीके से बाइक मिस्त्री पर तमंचा लगाने के सवाल पर कहा कि यह एक मामला नहीं है। प्रदेश भर में निर्दोषों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उनके साथ डॉ. नवल किशोर शाक्य, महासचिव इलियास मंसूरी, डॉ. जितेंद्र यादव आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें