फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री बोले डिग्री पूरी करने के बाद गांवों में दो साल सेवाएं देंगे डॉक्टर

Sat, 19 Oct 2019 09:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने शनिवार सुबह हैलट में सर्जरी और मेडिसिन के वार्डों, ब्लड बैंक, इमरजेंसी और आयुष्मान सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रदेश में सात हजार डॉक्टरों की कमी है।
विज्ञापन


इस कमी को पूरा करने के लिए एमबीबीएस के दौरान ही छात्रों से अनुबंध किया गया है कि डिग्री लेने के बाद वे कम से कम दो साल ग्रामीण क्षेत्र में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से डेंगू अचानक निकल आया है। इससे निपटने के लिए कई विभागों की संयुक्त टीम बनाई गई हैं।

 
विज्ञापन

टीम युद्धस्तर से काम कर रही है। वैसे डेंगू 10-15 दिन का और है लेकिन चुनौती का सामान जापानी इंसेफ्लाइटिस आदि बीमारियों की तरह किया जा रहा है। बताया कि सीएचसी स्तर पर डेंगू की जांच के लिए सैंपल लेने की व्यवस्था कर दी गई है। टीमें घर-घर जाकर दस्तक दे रही हैं।

घरों के फ्रिज की प्लेट में लार्वा निकल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह प्रदेश में 2700 डेंगू रोगी का आंकड़ा उनके पास है। वर्ष 2016 में 25 हजार रोगी मिले थे, 45 की मौत हुई। इस बार सिर्फ सात मौतों की रिपोर्ट है। बताया कि 36 जिलों में दवा के गोदाम खोले गए हैं।

अस्पताल अपनी मांग के अनुरूप सीएमओ से दवा ले सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में डॉक्टरों के आवास की व्यवस्था की जा रही है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से उन्होंने ई हॉस्पिटल के संबंध में जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि आबादी के लिहाज से संसाधनों की कमी है, लेकिन व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें