फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री से पीड़ित ने लगाई मदद की गुहार, बोला साहब! मेरी मां गंभीर हैं और डॉक्टर कर रहे रेफर

Sat, 19 Oct 2019 07:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मरीज के हालचाल लेते स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह शनिवार को जैसे ही जिला अस्पताल उर्सला पहुंचे बरामदे में पड़े मरीज को देखकर रुक गए। मरीज फ र्श पर पड़ा तड़प रहा था। वह उसके पास गए और नाम पूछा। उसने अपना नाम विक्की बताया। यह देख अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


वे मंत्री को बताने लगे कि रोगी साइकिल स्टैंड वाले का रिश्तेदार है। वार्ड में भर्ती है, यहां उठकर आ गया। तभी जगई पुरवा के अमित मंत्री से अपनी पीड़ा बताने लगे। बोले कि  उनकी मां की हालत गंभीर है और डॉक्टर बाहर रेफर कर रहे हैं। इस पर मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र तिवारी से नाराजगी जाहिर की।
 

विज्ञापन

उन्होंने तीमारदार की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि अमित की मां प्रेमवती का लिवर खराब है। पेट में पानी भरा है। वह एनबी-1 वार्ड के बेड नंबर 18 पर भर्ती हैं। मंत्री अभी इमरजेंसी की तरफ बढ़े ही थे कि उन्नाव के  शैलेश मिश्रा अस्पताल के परचे लिए उनके पास पहुंच गए। कहा कि मेरी मां का इलाज करा दीजिए।

बताया कि मां पुष्पलता मिश्रा (68) की सांस फूल रही है। लेकिन भर्ती नहीं किया जा रहा। पुष्पलता ने कहा कि वह तीन दिन से अस्पताल आ रही हैं। मंत्री ने एमआरआई कक्ष, डायलिसिस यूनिट, आईसीयू का हाल जाना। इसके पहले उन्होंने वार्डों का भी निरीक्षण किया। मरीज बेड पर अपने टेबल फैन लगाए हुए थे।

डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल के पंखों की सर्विसिंग हो रही है। हैलट के बाद वे उर्सला गए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला, एसीएमओ डॉ. एके सिंह, डॉ. फैसल नफीस, डॉ. सुबोध प्रकाश आदि रहे। इस दौरान सेवा समाप्ति की नोटिस पाए कर्मचारियों ने सेवा विस्तार को मंत्री को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें