फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से वृद्धा की मौत, 18 भर्ती

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पेट दर्द, उल्टी व दस्त होने पर भर्ती वृद्धा की मौत हो गई। डायरिया से पीड़ित 18 व बुखार के दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

पतारी गांव निवासी तारादेवी (80) को उल्टी व दस्त होने पर बुधवार शाम इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। गुरुवार भोर पहर उसकी मौत हो गई। दही की गढ़ी निवासी मधू (22), गदनखेड़ा की शीतल (16), शेखपुर के शादाब (23), आदर्श नगर की रिद्धि (20), अचलगंज के बड़ौरा की अनीता (26), कल्याणी देवी की जानकी देवी (55), छोटा चौराहा की आरती (28) को भर्ती कराया गया है।
भवानीखेड़ा के रविशंकर का पांच साल का बेटा आदित्य, दरोगाखेड़ा के विपिन का 10 साल का बेटा अभिषेक, दही चौकी की कांति (65), कुंदनरोड के मुस्तकीम का तीन साल का बेटा असलम, अजगैन बिचपरी के शिवम की छह साल की बेटी महक को उल्टी-दस्त होने पर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

हुसैननगर के अरविंद का डेढ़ साल का बेटा अर्पित, एबी नगर के इसरार अहमद (60), गांधीनगर की शिवदुलारी (70), लोकनगर की नन्हीं (60), अजगैन की मंतशा (16) व दरोगाबाग की सबीना (22) का पेट दर्द व उल्टी होने पर इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। सफीपुर की ज्योति (25) व जमुका की लीला देवी (60) को बुखार आने पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें