फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबेदार की नहीं आई रिपोर्ट, तीन की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल से कोरोना की जांच को भेेजे गए चार नमूनों में से तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सेना के सूबेदार की अभी रिपोर्ट नहीं आने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी। साथ ही बताया कि सूबेदार का दोबारा नमूना लेकर जांच को भेजा जाएगा। इससे कई तरह की अफवाहें फैलने से जनपद में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल की लैब से मंगलवार को सेना के रिक्रूट, पंजाब से आए सूबेदार और कायमगंज के ज्योरा निवासी नोएडा से आए युवक तथा मेरापुर थाने के साहबगंज निवासी नोएडा से युवक का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। बुधवार को रिक्रूट समेत ज्योरा तथा साहबगंज के मरीज की रिपोर्ट यहां पहुंच गई है। लैब प्रभारी डॉ. स्वास्तिक बाजपेयी ने बताया कि तीन रिपोर्ट निगेटिव आई हैं, जबकि मिलेट्री अस्पताल से भेजे गए सूबेदार की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
शाम को जनपद में अफवाह फैल गई कि सूबेदार की रिपोर्ट क्यों नहीं आई, जबकि चारों नमूने साथ भेजे गए थे। इससे हड़कंप की स्थिति बनी रही। जनपद से अभी तक सात विदेश से आए लोगों समेत 17 लोगों के नमूने भेजे जा चुके हैं। इनमें से 16 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि एक की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सूबेदार की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। उनका दोबारा नमूना लेकर जांच को भेजा जाएगा। पहले वाले नमूने के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि उस नमूने में कोई दिक्कत आ गई होगी। इससे उसकी जांच नहीं हो सकी होगी। अफवाहों पर किसी को विश्वास नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें