सड़क हादसे में स्वास्थ्य कर्मी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट में एक सड़क हादसा हुआ। यहां राजापुर के हरदौली मोड़ के पास बाइक से गिरी स्वास्थ्य विभाग कर्मी की मौत हो गई। महिला स्वास्थ्य विभाग में एएनएम थी। ड्यूटी से लौटते समय यह हादसा हुआ।
राजापुर निवासी एएनएम प्रभावती गिरी गनिवा गांव में टीकाकरण कार्यक्रम की ड्यूटी पर गई थी। इसके बाद अपने मोहल्ले के ही एक युवक के साथ बाइक से लौटते समय जैसे ही हरदौली मोड़ पर पहुंची तो सड़क पर मवेशी आने से बाइक चालक ने ब्रेक लगाया और वह गिर पड़ी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया जहां रास्ते में ही मौत हो गई।