फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: बाइक से गिरी स्वास्थ्य कर्मी, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Sun, 09 Feb 2020 04:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सड़क हादसे में स्वास्थ्य कर्मी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट में एक सड़क हादसा हुआ। यहां राजापुर के हरदौली मोड़ के पास बाइक से गिरी स्वास्थ्य विभाग कर्मी की मौत हो गई। महिला स्वास्थ्य विभाग में एएनएम थी। ड्यूटी से लौटते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

 
राजापुर निवासी एएनएम प्रभावती गिरी गनिवा गांव में टीकाकरण कार्यक्रम की ड्यूटी पर गई थी। इसके बाद अपने मोहल्ले के ही एक युवक के साथ बाइक से लौटते समय जैसे ही हरदौली मोड़ पर पहुंची तो सड़क पर मवेशी आने से बाइक चालक ने ब्रेक लगाया और वह गिर पड़ी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया जहां रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें