फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्वास्थ्य विभाग ने खुद की खोली पोल, अवैध अस्पतालों में हुए 4730 प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा और जिले में अप्रैल से सितंबर के बीच गैर पंजीकृत अस्पतालों में 4730 प्रसव करा दिए गए। विभाग ने यह आंकड़ा पिछले दिनों विकास भवन में हुई दिशा की बैठक में रखा था। जब विभाग के अफसरों से इस बारे में पूछा गया तो अपने बचाव में वे तर्क दे रहे हैं कि ये निजी अस्पताल पंजीकृत तो हैं लेकिन स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचआईएमएस) पोर्टल पर उन्होंने प्रसव का डाटा अपलोड नहीं किया। ऐसे 25 अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

सरकार संस्थागत प्रसव पर लगातार जोर दे रही है। इसको लेकर जननी सुरक्षा योजना, पीएम सुरक्षित मातृत्व दिवस सहित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन जिले में संस्थागत प्रसव को तेजी से बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। पिछले दिनों विकास भवन में हुई दिशा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ा रखा था कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 85549 प्रसव कराने का लक्ष्य था। सितंबर माह तक सरकारी अस्पतालों में 15735 प्रसव हो गए जबकि गैर प्राधिकृत (बिना पंजीकरण) निजी चिकित्सालयों में 4730 प्रसव हुए हैं। कुल 85549 प्रसव के सापेक्ष अब तक 35.85 फीसदी प्रसव हो चुके हैं। विभाग को यह जानकारी आशा, एएनएम और सीएचओ के माध्यम से हुई है।

जिले में 140 अस्पताल पंजीकृत हैं। इसमें से 25 अस्पताल ऐसे हैं जिन्हाेंने प्रसव कराने के बाद एचआईएमएस पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं किया था। उन्हें नोटिस दिया गया है। आशा, एएनएम को भेजकर डाटा फीडिंग कराई जा रही है। -डॉ. रमित रस्तोगी, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें