फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अखिलेश दुबे मामले में पीड़ित सीएम से करेंगे मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर कमिश्नरी पुलिस की सुस्ती अब पीड़ितों को अखरने लगी है। अखिलेश दुबे मुक्ति मोर्चा के सदस्य और भाजपा नेता रवि सतीजा ने बैठक की। इसमें तय किया गया कि अखिलेश के सताए सभी पीड़ितों को लेकर लखनऊ में सीएम से मुलाकात करेंगे। वह उनसे फिर लंबित शिकायतों में रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारियों की मांग करेंगे। अखिलेश दुबे प्रकरण में कमिश्नरी पुलिस ने पहली एफआईआर छह अगस्त को भाजपा नेता रवि सतीजा की तहरीर पर बर्रा थाने में दर्ज की थी। इसके बाद अगले तीन दिनों के भीतर एसआईटी के निर्देश पर पुलिस ने कोतवाली, ग्वालटोली, किदवईनगर में भी रिपोर्ट दर्ज कर लीं। हालांकि इसके बाद से कार्रवाई लगभग सुस्त होती चली गई। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें