फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की उमड़ी भीड़

Tue, 13 Jan 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर संयुक्त जिला चिकित्सालय में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में सभी प्रकार की जांचों के कैंप लगे वहीं मरीजों ने शिविर का भरपूर लाभ उठाया।
विज्ञापन


 जिला अस्पताल में अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सीडीओ राजकुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि छोटी छोटी बीमारियों की अनदेखी न करें। उसको तत्काल सरकारी अस्पताल में संपर्क करके इलाज कराए।

 सीएमओ डा. बी.पी. सिंंह ने आयोजित चिकित्सा शिविर में कहा कि उच्च रक्तचाप और मधुमेह, अल्सर, एचआईवी संबंधी कई बीमारियों पर चर्चा की। स्वास्थ्य के नियमों के पालन न करने से मधुमेह व उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां हो जाती है तथा एचआईवी का जो फैलाव एचआईवी संक्त्रस्मित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध, एचआईवी संक्त्रस्मित रक्त चढ़ाने से या एचआईवी संक्त्रस्मित सुई प्रयोग आदि से फैलता है तथा एचआईवी संक्त्रस्मण साथ खाना खाने से या गले लगाने से, किसी की देखभाल करने हाथ मिलाने, मच्छर के काटने या एक ही शौचालय के प्रयोग से नहीं फैलता है।
विज्ञापन


एचआईवी की मुफ्त जांच एवं परामर्श सभी जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज के पी.पी.टी.सी.टी. सेंटर व आई.सी.टी.सी. में उपलब्ध है।

 इस मौके पर सीडीओ राजकुमार श्रीवास्तव, एडीएम शिवशंकर गुप्ता व आशुतोष कुमार, एसडीएम राजीव पांडेय, युगराज सिंह, घनश्याम, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, अमित राठौर, मोहन सिंह, डीपी पाल, डीआईओएस नंदलाल, बीएसए महेंद्र कनौजिया, जिला कृषि अधिकारी, मोहम्मद अंसार आदि बड़ी संख्या में अधिकारी व उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें