फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आज से ओपीडी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले की 24 पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में आज से ओपीडी सेवा शुरू हो जाएगी। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि ओपीडी सेवा के दौरान लापरवाही करने वाले डॉक्टरों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के साथ ही बुखार से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। बीते बीस दिन के भीतर बुखार की चपेट में आने से 90 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकांश गांवों में लोग बीमार हैं। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद होने से लोगों को मजबूरी में झोलाछाप से इलाज कराना पड़ रहा है। दिक्कतों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार से ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएचसी के अधीक्षकों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान पीएचसी अगर बंद मिली तो संबंधित प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
टीकाकरण के लिए कराएं ऑनलाइन पंजीकरण
कानपुर देहात। अब वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इससे पहले 45 साल के लोग सीधे अस्पताल जाकर पंजीकरण कराते थे और मौके पर ही उनका वैक्सीनेशन हो जाता था, लेकिन अब शासन ने पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश जारी किए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही पहला डोज लगाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें