फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। ब्लाक क्षेत्र के गांवों में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मेडिकल कालेज से सोमवार को तिलसड़ा निवासी दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि रिपोर्ट आई है। वहीं करियाझाला निवासी एक महिला की डेंगू की चपेट में आकर कानपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

झींझक ब्लाक के करियाझाला गांव की अलका (38) पत्नी सुशील को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन चार दिन से कानपुर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे। सोमवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पति सुशील ने बताया कि अलका में डेंगू लक्षण मिलने पर उपचार किया जा रहा था। जांच में भी डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। उपचार के दौरान मौत हुई है। शाम को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। झींझक सीएचसी अधीक्षक डा. राजेश कुमार ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर मौत का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें