कानपुर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अब स्कूल संचालन और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विकसित किए गए प्रशिक्षण मॉड्यूल सक्षम के आधार पर डायट नरवल में सात से नौ सितंबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके लिए बीईओ को शत-प्रतिशत उपस्थिति कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नर्वल के प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक प्रवीण कुमार तिवारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर प्रशिक्षण में नामित प्रधानाध्यापकों को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने विकासखंड से संबंधित प्रधानाध्यापकों की प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।