फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इलाज के बहाने ले जाकर कराया जमीन का बैनामा फिर जहर देकर कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। इलाज के बहाने बीमार को रजिस्ट्री कार्यालय ले जाकर 28 बीघा भूमि भाई व परिजन ने दानपत्र के जरिए अपने नाम करा ली। बाद में 15 मई को उसे जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने पूरी घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से की। एसपी के आदेश पर देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी और जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या किए जाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सिहौना निवासी श्याम बली ने पुलिस में की शिकायत में बताया कि उनके पति राम किशोर खेती करते थे। दो फरवरी को वह अपनी बेटियों के साथ रिश्तेदारी में आयोजित तिलक समारोह में गई थीं। देर रात घर वापस आने पर पति राम किशोर घर से कुछ ही दूरी पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले। उनके सिर में चोट के निशान थे। उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसके बाद लखनऊ के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में लगभग एक माह तक राम किशोर का इलाज चला।
आरोप है कि बीते चार अप्रैल को देवर महेश, अनूप, सुजीत, दीपू और आशीष इलाज के लिए राम किशोर को लखनऊ ले जाने की बात कहकर साथ ले गए। अस्पताल न ले जाकर उन्हें हरदोई के रजिस्ट्री कार्यालय ले गए। आरोप है कि दस्तावेज लेखक की मिलीभगत से लगभग 28 बीघा भूमि दानपत्र के माध्यम से अपने नाम करा ली। इसका पता चलने पर श्याम बली ने आपत्ति की तो आरोपियों ने पति को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बीते 15 मई को राम किशोर को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप श्याम बली ने लगाया है। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर धोखाधड़ी, जालसाजी, जमीन हड़पने और जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने की धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें