फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: माता-पिता के अपमान का बदला लेने के लिए की थी चाचा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- मंदिर के चबूतरे पर लेटकर मोबाइल देखते समय फावड़े से किए थे वार
संवाद न्यूज एजेंसी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर में किसान कालीशंकर की हत्या माता-पिता के अपमान का बदला लेने के लिए की गई थी। पुलिस ने आरोपी भतीजे शुभम को कटरी के पास से गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में शुभम ने बताया कि चाचा कालीशंकर उसकी मां को अक्सर घूरता और अभद्रता करता था। एक जून को चाचा अश्लील गाने बजा रहा था जिसका विरोध करने पर चाचा ने पूरे परिवार को गालियां दी थीं। उसी वक्त चाचा की हत्या का मन बना लिया था।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने पूर्वी कार्यालय में शुक्रवार को खुलासा करते हुए बताया कि कालीशंकर की हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने तीन जून की रात में हत्या की योजना बनाई। वह छिपकर कालीशंकर के घर से बाहर निकलने का इन्तजार करने लगा। कालीशंकर शिवमंदिर के बाहर चबूतरे पर लेटकर मोबाइल देख रहा था तभी उसकी गर्दन पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गया था। कालीशंकर की बेटी निशा ने शुभम समेत अन्य परिजन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी शुभम को कटरी के पास से शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें