फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचबीटीयू : 27 से शुरू होगी एमटेक की प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमटेक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल से 22 मई तक भरे जा सकेंगे। एमटेक में कुल 229 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा और आवेदन शुल्क 2,500 रुपये है।
विज्ञापन



एमटेक में प्रवेश गेट और सीयूईटी के अंकों के आधार पर होगा। यदि सीटें खाली बचेंगी तो विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से शेष सीटें भरेगा। पात्रता के लिए बीई, बीटेक, एमएससी या एमसीए में न्यूनतम 55% अंक या समकक्ष सीजीपीए अनिवार्य है जबकि आरक्षित वर्ग को पांच प्रतिशत अंक की छूट मिलेगी।


एमटेक कार्यक्रम की वार्षिक फीस 80,000 रुपये है, जिसमें 40,000 रुपये ट्यूशन और 40,000 रुपये अन्य शुल्क (रजिस्ट्रेशन, मेडिकल, प्लेसमेंट, गतिविधियां, काउशन मनी आदि) शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवेदन से पहले अभ्यर्थी अपनी पात्रता और आरक्षण श्रेणी की सही जानकारी सुनिश्चित करें। गलत जानकारी देने पर प्रवेश निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन



ओबीसी उम्मीदवारों का प्रमाणपत्र एक अप्रैल 2026 के बाद का होना चाहिए। अन्य राज्यों के उम्मीदवार केवल वर्टिकल आरक्षण के पात्र होंगे। सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रति सत्यापन के समय प्रस्तुत करनी होगी। डीन एकेडमिक्स डॉ. वंदना दीक्षित ने कहा कि जिन उम्मीदवारों का रिजल्ट अभी घोषित नहीं हुआ है वे अपियरिंग स्टेटस के साथ आवेदन कर सकते हैं लेकिन प्रवेश के समय परिणाम देना अनिवार्य है।
विज्ञापन


प्रमुख तारीखें
ऑनलाइन आवेदन (गेट-सीयूईटी पीजी)- 27 अप्रैल से 22 मई 2026
पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी - 25 मई

ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन - 26 मई से एक जून
फीस जमा - दो से चार जून

यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में
कक्षाओं की शुरुआत - अगस्त के पहले सप्ताह से
.....
विभागवार सीटों की संख्या (एमटेक-2026-27)
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 18
सिविल इंजीनियरिंग 18
सिविल इंजीनियरिंग 15
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 30
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 18
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 30
ऑयल टेक्नोलॉजी 11
फूड टेक्नोलॉजी 11
बायोकेमिकल इंजीनियरिंग 12
केमिकल इंजीनियरिंग 18
पेंट टेक्नोलॉजी 15
प्लास्टिक टेक्नोलॉजी 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें