फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचबीटीयू ने लॉन्च किया मित्र एआई सपोर्ट, प्रवेश प्रक्रिया हुई आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) ने प्रवेश सत्र 2026 को ध्यान में रखते हुए एचबीटीयू मित्र-एआई सपोर्ट नाम से नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह एआई आधारित असिस्टेंट छात्रों और अभिभावकों को एडमिशन, फीस, सीट वितरण, काउंसलिंग और प्लेसमेंट से जुड़ी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य हेल्पलाइन पर आने वाली कॉल्स को कम करना और जानकारी को आसान व सुलभ बनाना है। पहले जहां एडमिशन सीजन में फोन लाइनों पर दबाव रहता था वहीं अब छात्र वेबसाइट पर उपलब्ध इस एआई चैटबॉट के जरिये अपने सवालों का तुरंत समाधान पा रहे हैं। इससे न केवल कॉल्स में कमी आई है बल्कि स्टाफ का कार्यभार भी घटा है।

यह हिंदी, अंग्रेजी और हिंग्लिश में जवाब देता है। एडमिशन से लेकर काउंसलिंग तक हर जानकारी एक जगह मिलती है। प्लेटफॉर्म में सीट मैट्रिक्स, ब्रांच प्रिडिक्शन जैसे विकल्प भी मौजूद हैं जो छात्रों के लिए मार्गदर्शन आसान बनाते हैं। डीन एकेडमिक्स प्रो. वंदना दीक्षित ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म छात्रों और प्रोफेसरों की मदद से तैयार किया गया है और इसका प्रतिक्रिया काफी अच्छी है। जैसे-जैसे सवाल आएंगे यह और अपग्रेड होता जाएगा। उनका कहना है कि एआई टूल्स भविष्य में विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली को और अधिक स्मार्ट और छात्र-हितैषी बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें