कानपुर में हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) का दीक्षांत समारोह शुक्रवार को पूरी भव्यता के साथ आयोजित हुअसा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उपस्थित रहीं। उन्होंने न केवल मेधावियों को सम्मानित किया, बल्कि भविष्य के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई।
स्वर्ण पदक से नवाजे गए प्रज्ञान वर्मा समारोह का मुख्य आकर्षण इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र प्रज्ञान वर्मा रहे। उन्हें बेहतरीन सीजीपीए अर्जित करने के लिए कुलाधिपति एवं कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।