फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचबीटीयू : कंप्यूटर साइंस एआई-एमएल बनी पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में बीटेक में प्रवेश के लिए पहले राउंड का सीट अलाॅटमेंट जारी हो गया है। कंप्यूटर साइंस को पछाड़ते हुए संस्थान में पहली बार शुरू हुए कंप्यूटर साइंस-एआई एमएल ब्रांच छात्रों की पहली पसंद बनी। इसकी ओपनिंग रैंक 6293 से शुरु हुई है, जबकि कंप्यूटर साइंस की शुरुआत 12586 रैंक के साथ हुई है। बीटेक की 993 सीटों पर 960 आवंटन हुए, 33 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


संस्थान में 2026-27 सत्र के लिए एचबीटीयू ने पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए सीट अलाॅटमेंट जारी कर दिया है। बीटेक, बीएस-एमएस में ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक जारी कर दी है। पिछले साल के मुकाबले इस बार रैंक में सुधार हुआ है। पिछली बार पहले राउंड की काउंसलिंग में कंप्यूटर साइंस की क्लोजिंग 38 हजार पर हुई थी। इस बार सुधार हुआ है। सीट अलाॅटमेंट के बाद छात्रों को 30 जून तक फीस जमा करने या ब्रांच पसंद न आने पर वापस लेने का विकल्प होगा।

एक जुलाई तक खाली सीटों का विकल्प भरा जाएगा। दो जुलाई को दूसरा सीट अलाॅटमेंट होगा। डीन एकेडमिक्स प्रो. वंदना कौशिक ने कहा कि इस बार छात्रों का रिस्पांस काफी बेहतर रिस्पांस है। सात हजार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। पहली बार शुरू हुई सीएस-एआईएमएल में बेहतर रिस्पांस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रही रैंक
ब्रांच ओपनिंग क्लोजिंग
सिविल इंजीनियरिंग 47037 66234
कंप्यूटर साइंस एंड इंजी 12586 31230
इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग 38541 46956
इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग 17418 41317
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 46999 53804
केमिकलज इंजीनियरिंग 41181 56334
बायोकेमिकल इंजीनियरिंग 53369 82932
ऑयल टेक्नोलॉजी 56253 76872
सीएस एआईएमएल 6293 34707
आईटी 34772 39667्र
प्लास्टिक टेक्नोलॉजी 67334 85053
लेदर 70288 92071
फूड टेक्नोलॉजी 57309 88433
पेंट टेक्नोलॉजी 56843 74042
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें