कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में इस वर्ष स्नातक में 1068 सीटों पर दाखिले होंगे। यह पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। वहीं, इस साल स्नातक, परास्नातक, लेटरल और वर्किंग प्रोफेशनल को मिलाकर करीब 2670 पर दाखिला दिया जाएगा। परास्नातक में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्नातक में दाखिले इसी सप्ताह से होने लगेंगे।
सभी बोर्ड के 12वीं और जेईई मेन के परिणाम जारी होने के साथ ही एचबीटीयू ने दाखिले की प्रक्रिया तेज कर दी है। यहां लेटरल एंट्री में 40 सीटों पर दाखिले होंगे। 14 ब्रांच में से 13 में तीन-तीन सीटें और लेदर एंड फैशन टेक्नोलॉजी में मात्र एक सीट है। वहीं, एमटेक में 232, एमएससी में 228, मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन 78, पीएचडी में 118 और एमबीए में 240 सीटें हैं। डीन एकेडमिक्स प्रो. वंदना दीक्षित ने बताया कि दाखिले की प्रक्रिया लगभग शुरू होने वाली है। औपचारिकता पूरी होते ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। दाखिले से पहले छात्र-छात्राएं चैट बॉट पर छात्र सवाल कर ब्रांच और रैंक के बारे में जानकारियां ले रहे हैं।
इस प्रकार होंगे सीटें
यूजी प्रोग्राम चार्ट (2026–27) बीटेक (रेगुलर)
शाखा सीटें
सिविल इंजीनियरिंग 81
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 81
सीएस एआई-एमएल 81
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 81
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 81
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 81
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 80
केमिकल इंजीनियरिंग 81
बायोकेमिकल इंजीनियरिंग 63
फूड टेक्नोलॉजी 63
लेदर एंड फैशन टेक्नोलॉजी 31
ऑयल टेक्नोलॉजी 63
पेंट टेक्नोलॉजी 63
प्लास्टिक टेक्नोलॉजी 63
बायोटेक्नोलॉजी 75
कुल सीटें 1068
................
कोर्स सीटें
बीफार्मा 75
बीफार्मा लेटरल एंट्री 3
बीएस-एमएस मैथ एंड डाटा साइंस 60
बीबीए 120
.......
बीटेक (वर्किंग प्रोफेशनल)
शाखा सीटें
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 60
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 60
कुल 180