फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचबीटीयू में 691 में अब तक भरीं केवल 473 सीटें, आईटी का क्रेज ऑयल टेक्नोलॉजी में भी है जगह

Fri, 26 Jul 2019 03:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एचबीटीयू
विज्ञापन
कानपुर हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में तीसरी काउंसलिंग के बाद भी केवल 69 फीसदी सीटें ही भर पाईं हैं। बीटेक और एमसीए को मिलाकर अभी भी करीब 31 फीसदी सीटें खाली हैं। गुरुवार को एचबीटीयू में चौथी काउंसलिंग शुरू हुई।
विज्ञापन


30 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। एचबीटीयू में बीटेक और एमसीए विभाग में 691 सीटों में 473 सीटें ही फुल हुई हैं। बीटेक में 617 सीटें और एमसीए में 74 सीटें हैं। बीटेक में 617 में 415 सीटें भरी हैं और 202 सीटें खाली हैं। वहीं एमसीए में 74 में से 58 सीटें भरी हैं और 16 सीटें खाली हैं।

 
विज्ञापन

एचबीटीयू में आईटी विभाग का क्रेेज अधिक है। इसमें 39 में से 35 सीटें भर चुकी हैं, केवल चार सीटें खाली हैं। वहीं, ऑयल टेक्नोलॉजी को लेकर उत्साह बेहद कम हैं। 39 में से 16 सीटें ही भरी हैं, 23 सीटें अभी भी खाली हैं। गुरुवार से चौथी काउंसलिंग शुरू हुई है। 

रजिस्ट्रार प्रो. मनोज शुक्ला कहते हैं कि चौथे चरण की काउंसलिंग के बाद ही सही ब्यौरा दिया जा सकेगा। जिन स्टूडेंट्स ने प्रवेश ले लिया है, उनकी कक्षाएं 30 जुलाई से प्रारंभ कर दी जाएंगी। 31 जुलाई को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ऑफलाइन काउंसलिंग की जानकारी दे दी जाएगी।

ऑफ लाइन काउंसलिंग ऑन कैंपस एक अगस्त से शुरू हो जाएगी। उधर, राजकीय पॉलिटेक्निक में 29, 30 और 31 को ऑन स्पॉट काउंसलिंग कराई जाएगी। अभी भी पॉलिटेक् िनक में विभिन्न ट्रेड में 429 सीटेें खाली हैं। वहीं सीएसए में 29 से 31 तक एमएसी में प्रवेश दिए जाएंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें