कन्नौज के मढ़पुरा इंदरगढ़ में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे कानपुर के आजाद नगर डिपो की बस up-78 fn-2881 अनियंत्रित होकर मढ़पुरा स्थित एक बरसाती नाला की पुलिया तोड़ते हुए नीचे जा गिरी, जिसमें तकरीबन 16 लोग घायल हो गए। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया है।
बस की रफ्तार इतनी तेज थी की पुल के ऊपर बनी रेलिंग को तोड़कर बस नाले में जा गिरी, जिससे रेलिंग पूरी तरह टूट गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सौरिख राजकुमार सिंह चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह इंस्पेक्टर इंदरगढ़ सुजीत वर्मा ने घायलों को फौरन अस्पताल भिजवाया।
घायलों में हिमांशु यादव पुत्र रघुवीर यादव निवासी कानपुर बर्रा दो, रामबाबू पुत्र भजन लाल निवासी औसेर, शिवम यादव पुत्र शिव कुमार यादव निवासी आशी ठठिया, शिवदत्त यादव, सत्यवती पत्नी सुनील कुमार निवासी बेला जनपद औरैया सुशील पुत्र संतराम याकूबपुर औरैया, संतोष कुमार पुत्र राम विलास की हालत गंभीर है।