फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचबीटीयू : कंप्यूटर साइंस में नौ हजार रैंक से खुला खाता, 912 में 884 सीटें हुईं अलॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) में चल रही काउंसलिंग में पहले चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया चल रही है। 912 सीटों में 884 सीटें अलॉट कर दी गईं हैं। बीटेक में सर्वाधिक डिमांड कंप्यूटर साइंस के लिए रही।
विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस के लिए 9702 रैंक से खाता खुला और 26726 पर बंद हुआ। अब तक सीट को फ्रीज कर चुके छात्रों को 28 जून तक फीस जमा करनी होगी। काउंसलिंग का दूसरा राउंड 30 जून से शुरू होगा।

एचबीटीयू में बीटेक की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। काउंसलिंग में दूसरे राज्यों के छात्रों के लिए पांच फीसदी सीट रिजर्व की गई हैं। इस बार कंप्यूटर साइंस में जहां 9702 रैंक पर खाता खुला। वहीं, बैचलर ऑफ साइंस एंड मास्टर ऑफ साइंस (बीएसएमएस) में छात्रों का रिस्पांस अच्छा आया है।
विज्ञापन


इस बार इसकी सीटों को बढ़ाकर 60 कर दिया गया था, जिसमें 55 छात्रों को सीटें अलॉट कर दी गई हैं। इस बार फूड टेक्नोलॉजी में सर्वाधिक 72810 रैंक से शुरुआत हुई है।

डीन एकेडमिक्स प्रो. ललित कुमार सिंह ने कहा कि पहले राउंड में काफी सीटें अलॉट हो गईं हैं। अब छात्रों के पास सीटें फ्लोट या फ्रीज करने का विकल्प होगा। फ्रीज करने वाले छात्रों को 28 जून तक फीस भरनी होगी, वहीं फ्लोट करने वाले छात्र दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए जाएंगे।
विज्ञापन



ब्रांच ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक

कंप्यूटर साइंस 9702 36726

इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी 30729 36076

इलेक्ट्रानिक्स 23433 40982

इलेक्ट्रिकल 38910 47243

मैकेनिकल 43876 53276

सिविल 40451 64949

केमिकल 42601 58197

पेंट 58928 79788

प्लास्टिक 58829 90494

ऑयल 60792 87867

फूड 72810 94019

बायोकेमिकल 60577 81275

लेदर एंड फैशन टेक्नोलॉजी 71951 93752
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें