फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: डंपर ने टक्कर मारकर बाइक सवार को कुचला, ड्यूटी से लौट रहे हेड कांस्टेबल समेत साथी की मौत

Sun, 15 Oct 2023 10:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया की परिजनो को सूचना देने के साथ दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
kanpur road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करते हुए बाइक सवार को सामने से टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार हेड कांस्टेबल समेत उसके साथी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से वाहनों को किनारे करवाकर यातयात बहाल कराया है।

विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, घाटमपुर थाना क्षेत्र के स्योढारी गांव निवासी संतोष कुमार (55) यूपी पुलिस ने हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। वह उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद कोतवाली में तैनात थे।
घर पर पत्नी शकुंतला अपने दो बेटे आयुष और अभय के साथ रहती थी। पत्नी शकुंतला ने बताया की उनका बड़ा बेटा आयुष कानपुर में रहकर कोचिंग करके तैयारी कर रहा है। रविवार को संतोष ड्यूटी से घर लौट रहे थे। वो कानपुर में अपने बेटे आयुष से मिलकर वापस अपने साथी बटाईदार के साथ आ रहे थे।

विज्ञापन

हेड कांस्टेबल समेत बटाईदार की दर्दनाक मौत
घाटमपुर नगर स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर के पास पहुंचे ही थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करते हुए बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में हेड कांस्टेबल समेत बटाईदार की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची।

दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाटमपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया की परिजनो को सूचना देने के साथ दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

लोगों ने की डिवाइडर बनवाने की मांग
घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। यहां पर इकट्ठा हुए लोगों ने हाइवे पर डिवाइडर बनवाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाकर यातयात बहाल कराया है। इस दौरान हाइवे पर लगभग 20 मिनट यातायात ठप रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें