फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने रोबोट को कभी दंगल लड़ते देखा है? नहीं, तो यहां देखें

Tue, 21 Mar 2017 08:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- यहां है अंतरराष्ट्रीय दंगल, भिड़ेंगे रोबो
- आईआईटी के टेक फेस्ट का आगाज कल से
- 26 मार्च को सोनू निगम मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आपने रोबोट को कभी दंगल लड़ते देखा है? सुनकर अजीब लगा होगा। देश में एक ऐसी जगह भी है जहां पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोबोट का दंगल होने जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर से रोबोट आ रहे हैं। इस रोमांचक मुकाबले में यू तो कई टीमें हिस्सा लेने वाली हैं लेकिन इनमें बांग्लादेश, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीमें सबसे खास बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

भारत की 17 टीमें भी लेंगी हिस्सा

डेमो
दरअसल, आईआईटी कानपुर के टेक फेस्ट ‘टेककृति’ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय रोबो दंगल होने जा रहा है। 17 टीमें भारत की हैं। यहां पहली बार 60 किलोग्राम वजन का एक रोबो भी आ रहा है। सभी टीमों के रोबो के बीच कुश्ती होगी। जो टीम जीतेगी, उसे पुरस्कृत किया जाएगा।

चार दिवसीय (23-26 मार्च) टेक फेस्ट का उद्घाटन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के चेयरमैन डॉ. एएस किरण कुमार और आईआईटी के निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना करेंगे। इसमें 1500 शैक्षिक संस्थानों के करीब 3000 स्टूडेंट हिस्सा लेंगे। अलग-अलग 52 इवेंट होंगे। विजेताओं को 40 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ये प्रोग्राम भी होंगे खास

सोनू निगम (फाइल फोटो)
इसरो चेयरमैन 104 सेटेलाइट के प्रक्षेपण और अंतरिक्ष के इतिहास पर भी बोलेंगे। इसी सिलसिले में मीडिया एंड पब्लिसिटी टीम ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की। प्रो. दीपू फिलिप, आकांक्षा सिंह, मोहित पांडेय, अनिल वान, असत श्रीवास्तव और रिया ने बताया कि सारा जोर साइंस एंड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट पर रहेगा। कल्चरल प्रोग्राम कम कर दिए गए। पहली बार प्रोडक्ट बचाने का वन ड्राप प्रोग्राम रखा गया है। इसके तहत अंडे को काटन के विशेष मैटेरियल किट से बांधकर 60 फीट ऊपर से गिराया जाएगा। अंडा सुरक्षित रहा तो प्रोग्राम सफल माना जाएगा। इस तकनीक का इस्तेमाल भविष्य में प्रोडक्ट के रूप में किया जा सकेगा। पहली बार कार के साथ ही दोपहिया वाहनों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसमें एयरफोर्स, थल सेना और जल सेना के कुछ प्रोडक्ट भी रहेंगे। अंतिम दिन (26 मार्च) बॉलीवुड गायक सोनू निगम धमाल मचाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें