फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफरत ने उजाड़े दो परिवार, बेसहारा हुईं मासूम बेटियां, सहेली की हत्या कर महिला ने खुद को किया था पुलिस के हवाले

Wed, 21 Oct 2020 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 6
बेसहारा हुईं मासूम बेटियां - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के राठ में पति से बात करने पर नाराज सीमा राजपूत ने मंगलवार दोपहर अपनी सहेली पूजा सोनी की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या कर सनसनी फैला दी थी। आरोपी महिला ने चाकू से पूजा पर छह वार किए थे।

हत्या के बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। पूजा की मौत से जहां उसकी 5 साल की बेटी गौरी के सिर से मां का साया उठ गया वहीं हत्यारोपी सीमा के जेल जाने से उसकी 3 साल की बेटी राधा भी बेसहारा हो गई है।
विज्ञापन

2 of 6
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नगर के चरखारी रोड सिकंदरपुरा निवासी सीमा पत्नी केके राजपूत व मायके में रह रही उरई निवासी पूजा पत्नी मोहित सोनी के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। दोनों की दोस्ती उस समय नफरत में बदलने लगी जब इनके बीच सीमा का पति केके राजपूत आ गया।

सीमा को शक था कि उसकी सहेली पूजा केके से बात करती है। हत्यारोपी सीमा का कहना है पूजा ने केके से उसके दूसरे लड़के से बात करने की झूठी शिकायत की थी। इसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
हत्यारोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
सीमा पति से झूठी शिकायत पर पूजा से इस कदर खफा हुई कि उसने खौफनाक वारदात को अंजाम देने का मन बना लिया। मंगलवार दोपहर सहेली श्रद्धा के साथ ब्यूटी पार्लर से लौट रही पूजा को उसने रास्ते में घेरकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

सीमा ने पूजा पर छह वार किए। जिसमें बाएं कान, बाएं गला, बाएं हाथ, सीने व पीठ पर दो वार है। गुस्से में हुए हत्याकांड में दो परिवार बिखर गए। पूजा की पांच वर्ष की बेटी गौरी बिन मां की हो गई और हत्यारोपी सीमा की तीन साल की बेटी राधा बेसहारा हो गई।

4 of 6
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
सीमा के घर भूख से बेहाल मवेशी
जरिया थाने के न्यूलीबांसा निवासी कृष्णकुमार उर्फ केके राजपूत नगर के सिकंदरपुरा चरखारी रोड पर मकान बनाकर अपनी पत्नी सीमा राजपूत व तीन वर्षीय पुत्री राधा के साथ रहते थे।

केके राजपूत दातागढ़ी के पास मौरंग का डंप किए हैं। उनकी ससुराल पनवाड़ी के नैकपुरा गांव में है। सीमा का परिवार सन्न है। केके बिना किसी को कुछ बताए अपनी बेटी को लेकर कहीं चला गया है।

सिकंदरपुरा स्थित उसके मकान का दरवाजा बाहर से बंद है। चौबीस घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद मकान के अंदर बंद मवेशियों को चारा नहीं मिला है। मवेशी बेहाल हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा कि सीमा ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे बाद हो सका शव का पोस्टमार्टम
पूजा की हत्या के बाद उसके परिजनों में आक्रोश है। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन परिजनों ने न तो तहरीर दी न ही पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।

काफी समझाने के बावजूद मंगलवार को बात नहीं बन सकी। बुधवार सुबह से ही पुलिस व संबंधियों ने समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पूजा के पिता ने आरोपी महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद बुधवार दोपहर बाद करीब दो बजे पोस्टमार्टम शुरू हो पाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा।

सीमा के चेहरे पर नहीं दिखा अफसोस
सरेआम चाकुओं से अपनी सहेली को मौत के घाट उतारने वाली सीमा के चेहरे पर कोई अफसोस नहीं दिखा। हत्या के बाद खून से सना चाकू लेकर वह पैदल ही कोतवाली के लिए चल पड़ी थी।

बुधवार को पुलिस उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा। जहां पहले उसकी कोरोना जांच कराई गई। जिसके बाद डाक्टरी परीक्षण हुआ। इस दौरान हत्यारोपी को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता रही। इस सबसे बेखबर सीमा बेहद शांत दिखी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महिला की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
रंगदारी मांगने पर हुए विवाद में हत्या का आरोप
सिकंदरपुरा निवासी पूजा के पिता रामप्रसाद सोनी ने बताया दो माह पहले मोहल्ले के ही कृष्णकांत उर्फ केके राजपूत, उसके पिता बद्री व बहनोई वीर सिंह व बलबीर सिंह ने उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मंगलवार को उनकी पुत्री पूजा, अपनी मां व पड़ोस की श्रद्धा के साथ ब्यूटी पार्लर से लौट रहीं थीं। तभी चरखारी रोड पर पहले से घात लगाए बैठे केके राजपूत, उनकी पत्नी सीमा, पिता बद्री, बहनोई बलवीर व वीर सिंह ने पूजा पर चाकू से हमला बोल दिया और हत्या कर दी।

सूचना पर जब वह, उनके पुत्र जितेंद्र पहुंचे तो उक्त लोग हाथ में चाकू लिए खड़े थे। कोतवाल केके पांडेय ने बताया तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ 147, 148, 149, 302, 387 व धारा 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी सीमा को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें