फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किराए का कमरा खाली न करने पर मालकिन ने महिलाओं के साथ मिलकर किराएदार विधवा को पेड़ से बांधकर पीटा

Mon, 12 Oct 2020 06:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 5
किराएदार महिला को पेड़ से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में किराए का कमरा खाली न करने पर मालकिन ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर किराएदार विधवा को पेड़ से बांधकर पीटा। गृहस्थी का सामान बाहर फेंककर कमरे में ताला डाल दिया।
विज्ञापन

2 of 5
किराएदार महिला को पेड़ से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लेकर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर के जेल तालाब मोहल्ला निवासी विधवा महिला शोभा निषाद (40) ने बताया वह अर्से से मोहल्ले के ही भागीरथ प्रजापति के मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
महिलाओं ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
उनके कोई संतान नहीं है। बताया वह भैंस पाले हैं। दूध बेचकर अपना गुजारा करती हैं। बताया मकान मालिक के घर की महिलाओं से कमरा खाली करने को लेकर कई दिन से विवाद चल रहा है। रविवार को विवाद बढ़ने पर महिलाओं ने उन्हें बाल पकड़कर घसीटते हुए घर के बाहर पेड़ से रस्सी से बांध दिया और उनकी भैंसों को खोलकर भगा दिया।

4 of 5
महिलाओं ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं उनकी गृहस्थी का सामान निकालकर बाहर फेंक दिया। यह देखने के बाद भी मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति बीच बचाव को नहीं आया। काफी देर तक पेड़ में बंधे होने पर राहगीरों की नजर पड़ी। इस पर लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किराएदार महिला को पेड़ से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें बंधक मुक्त कराया। मौके से पुलिस दो महिलाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इसके बाद वह अपनी भैंसों को तलाशने निकल गईं। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर चार नामजद महिलाओं व तीन-चार अन्य के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने व धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है। बताया दो महिलाओं को महिला आरक्षियों की अभिरक्षा में रखा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें