कानपुर। वेटरन एसोसिएशन की ओर से आयोजित डॉ. गौर हरि सिंहानिया चैंपियनशिप क्रिकेट लीग में सोमवार को हाथरस, सहारनपुर, मथुरा, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गोंडा ने अपने-अपने मुकाबले जीते। सभी मैच प्रदेश के अलग-अलग जिलों के मैदानों पर खेले गए।
एटा में खेले गए पहले मैच में एटा इलेवन ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन बनाए। वहीं हाथरस ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीता। सहारनपुर में खेले गए दूसरे मैच में सहारनपुर इलेवन ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन बनाए।
वहीं पीलीभीत की पूरी टीम 18.5 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। सहारनपुर इलेवन ने 57 रन से जीत दर्ज की। मुरादाबाद में हुए तीसरे मैच में बिजनौर ने 20 ओवर में छह विकेट पर 185 रन बनाए। वहीं मुरादाबाद की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 167 रन ही बना सकी। बिजनौर ने 18 रन से मैच जीता।
मथुरा में हुए चौथे मैच में आगरा ने 20 ओवर में 139 रन बनाए। वहीं मथुरा की टीम ने 17.1 ओवर में तीन विकेट पर 143 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीता। गौतमबुद्धनगर में हुए पांचवें मैच में गाजियाबाद ने 20 ओवर में सात विकेट पर 133 रन बनाए। वहीं बुलंदशहर ने 18.3 ओवर में आठ विकेट पर 134 रन बनाकर मैच दो विकेट से जीता।
यहीं पर हुए छठवें मैच में अलीगढ़ की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 104 रन बनाए। वहीं गौतमबुद्धनगर ने 7.1 ओवर में एक विकेट पर 106 रन बनाकर मैच नौ विकेट से जीता। गोंडा में हुए सातवें मैच में गोंडा की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन बनाए। वहीं महाराजगंज की टीम 17 ओवर में 98 रन पर आउट हो गई। गोंडा ने 38 रन से मैच जीता।