फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रन फॉर राम में सबसे आगे रहे हसनैन रजा व जैनब फातिमा

विज्ञापन
रन फॉर राम में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर की ओर से एक कदम प्रभु श्रीराम के नाम संकल्प के साथ शनिवार को रन फॉर राम का आयोजन किया गया। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय परिसर में हुई दौड़ में 835 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में हसनैन रजा और महिला वर्ग में जैनब फातिमा प्रथम रहीं। प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने केसरिया ध्वज दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इससे पूर्व आदि योगी योग समूह और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने दीप योग तथा योगाभ्यास के माध्यम से प्रभु श्रीराम की स्तुति प्रस्तुत की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पुरुष वर्ग की दौड़ में रौनक गौतम ने द्वितीय व प्रिंस कश्यप ने तृतीय स्थान पाया। महिला वर्ग में कीर्ति कमल द्वितीय व टीना तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रथम स्थान पाने वाले को पांच हजार, द्वितीय स्थान वाले को तीन हजार और तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को दो हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए गए। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र त्रिपाठी ने किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की प्रबंधक सुरभि भदौरिया, राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत व्यवस्था प्रमुख जूही मांगलिक, क्रीड़ा भारती कानपुर के अध्यक्ष राजुल खन्ना, मंत्री श्याम मिश्रा, रणवीर सिंह मलिक, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. श्रवण कुमार यादव, दिनेश सिंह भदौरिया, डॉ. सुलोचना, महेंद्र कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें