कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के क्वार्टर फाइनल मैच शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुए। यहां ग्रीनपार्क हॉस्टल ने काउंटी क्लब को 101 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
ग्रीनपार्क हॉस्टल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवर में 232 रन बनाए। टीम से हर्षवर्धन ने 85 रन, अतीत यादव ने 49 और अंकेश यादव ने 31 रन की पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में आशीष कुमार, प्रियांशु पाल व आशीष यादव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी काउंटी क्लब की टीम 30.3 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से यथार्थ ने चार, विष्णु सरोज ने तीन को आउट किया। 85 रन की पारी खेलने वाले हर्षवर्धन को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। (संवाद)