फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Dec 2020 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में खखरेरू थाना क्षेत्र के बरयैपुर गांव में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग हुई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने हर्ष फायरिंग और भीड़ जुटाकर बगैर परमीशन के डांसरों को बुलाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस ने सामाजिक दूरी के उल्लंघन के तहत महामारी एक्ट का भी मामला दर्ज किया है। एक प्रभावशाली व्यक्ति के परिवार का समारोह था। राइफल से फायरिंग की गई थी। डांस देखने के लिए भारी भीड़ भी लगी थी। खागा सीओ अंशुमान मिश्र ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। जांच के बाद आयोजक और फायरिंग करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें