थाना क्षेत्र के छिछनी गांव में 17 नवंबर की रात तालाब में दो बच्चियों के शव मिलने के बाद बवाल करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बवाल में छह नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने ग्रामीणों पर बलवा, धमकी, महामारी एक्ट, सेवन सीएल का मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने दिलीप पाल निवासी पहाड़पुर थाना किशनपुर, मुन्नालाल लोधी निवासी जखनी थाना मलवां, फूल सिंह लोधी निवासी लोधीगंज शहर कोतवाली, सज्जन मिश्रा निवासी छिछनी असोथर, शिवकुमार गौतम निवासी चुरियानी को कुसुंभी गांव के पास से पकड़ा है।
आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि बच्चियों के शव मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया था। पुलिस को शव नहीं उठाने दिया था।