फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हरमिलाप, पूर्णचंद्र, श्रीराम और सीएचएस की टीमें सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

रतनलालनगर स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में केएसएस अंतरविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता चल रही है। बुधवार को क्वार्टर फाइनल में हरमिलाप मिशन स्कूल, पूर्णचंद्र विद्या निकेतन, सीएचएस एजुकेशन सेंटर और श्रीराम एजुकेशन सेंटर ने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन नॉकआउट आधार पर 12 मुकाबले खेले गए। पहले सत्र में हरमिलाप मिशन स्कूल ने रामलखन भट्ट स्कूल को एक अंक से हराया। पूर्णचंद्र विद्या निकेतन ने जेडी एजुकेशन सेंटर को एक पारी और सात अंकों से तथा गैंजेस वर्ल्ड स्कूल ने माउंट लिटेरा जी स्कूल को एक अंक से मात दी। श्रीराम एजुकेशन सेंटर ने आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल को एक पारी और तीन अंकों से मात दी।
विज्ञापन


वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्यामनगर ने सुभाष स्मारक पब्लिक स्कूल को एक पारी और सात अंकों से तथा यूही पब्लिक स्कूल ने न्यू किंग्स्टन हायर सेकेंडरी स्कूल को एक पारी और 11 अंकों से हराया। सीएचएस एजुकेशन सेंटर ने एलन हाउस पनकी पर 14 अंकों से जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में पूर्णचंद्र विद्या निकेतन ने वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्यामनगर को सात अंकों से पराजित किया।

सीएचएस एजुकेशन सेंटर ने गैंजेस वर्ल्ड स्कूल को एक पारी और सात अंकों से, हरमिलाप मिशन स्कूल ने सुघर सिंह एकेडमी कोयलानगर को छह अंकों से तथा श्रीराम एजुकेशन सेंटर ने यूही पब्लिक स्कूल को एक पारी और तीन अंकों से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्या डॉ. कृष्णा चौहान और उप प्रधानाचार्या मोनिका जॉन की देखरेख में हुआ। इस मौके पर मुनेंद्र कुशवाहा, शिशुपाल सिंह और कशिश सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन





आज भिड़ेंगी ये टीमें कानपुर खो-खो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरमिलाप मिशन स्कूल का मुकाबला पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन से होगा। दूसरा सेमीफाइनल सीएचएस और श्रीराम एजुकेशन सेंटर के बीच खेला जाएगा। मुकाबले गुरुवार सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें