फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, ऑटो सवार युवकों ने बाइक सवार को मारी गोली, घायल ट्रामा सेंटर रेफर

Wed, 22 Jul 2026 10:03 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: संडीला कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात पुराने विवाद के चलते ऑटो सवार पांच लोगों ने बाइक सवार युवक पर फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
संडीला कोतवाली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव तिराहे के पास एक ऑटो पर सवार पांच लोगों ने बाइक सवार युवक पर फायर कर दिया, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसका इलाज ट्रामा सेंटर पर चल रहा है।

विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला रेलवे क्रासिंग के पास के निवासी शिवम व पवन सिंह के बीच पिछले छह माह से विवाद रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की रात शिवम अपनी मोटरसाइकिल से उन्नाव रोड की तरफ किसी काम से जा रहे थे।

बराबर में ऑटो लाकर पेट मे मार दी गोली
आरोप है कि तभी उन्नाव तिराहे के पास एक ऑटो पर सवार सूरज सिंह, शिवा सिंह, पवन, मांशु व साहिल ने उनके बराबर में ऑटो लाकर उनके पेट मे गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर ही गिर गए।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर दर्ज होगी रिपोर्ट
आसपास के लोगो ने शिवम को संडीला सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालात गंभीर होने पर ट्रामा रेफर कर दिया। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें