फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में दर्दनाक हादसा: दो बसें आगे बढ़ीं...बीच में फंस कर महिला की मौत, मंजर देख सहमे लोग

Thu, 23 Jul 2026 12:34 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में दो बसों की चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
महिला की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतुई गांव निवासी 32 वर्षीय नेहा सिंह, पत्नी स्वर्गीय सर्वेश सिंह की दो रोडवेज बसों के बीच फंसने से मौत हो गई। नेहा एक निजी दवा कंपनी में कार्यरत थीं और उन्नाव के बांगरमऊ में आयोजित आधिकारिक बैठक में शामिल होने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान कन्नौज डिपो और हरदोई डिपो की बसें आगे बढ़ीं और वह दोनों बसों के अगले हिस्से के बीच फंस गईं। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद बस अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने हादसे के लिए दोनों बस चालकों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप है कि सामने खड़े यात्रियों की ओर ध्यान दिए बिना बसों को आगे बढ़ा दिया गया,जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें